Ticker

10/recent/ticker-posts

चुनाव आयोग केंद्र सरकार के इशारे पर वोट चोरी कर रहा है

 *भाजपा वोट चोरी कर लोकतंत्र को कुचल रही - परिहार*



ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सिवाना द्वारा 'वोट चोर गद्दी छोड़ो' अभियान की बैठक आयोजित


सिवाना न्यूज अपडेट@ सिवाना


सिवाना ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में शनिवार को 'वोट चोर गद्दी छोड़ो' अभियान को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। यह बैठक स्थानीय अमृतिया में सम्पन्न हुई, जिसमें कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने भाग लिया।


बैठक की अध्यक्षता ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष गोखाराम मेघवाल ने की, बैठक में विधानसभा समन्वयक भंवरलाल नैन, वोट चोर गद्दी छोड़ कार्यक्रम के प्रभारी सतीश खींवसरा, सलीम खान, प्रह्लाद धतरवाल भी उपस्थित रहे। बैठक में वक्ताओं ने लोकतंत्र की मर्यादा और मतदाता अधिकारों की रक्षा की बात करते हुए केंद्र व राज्य सरकार पर चुनाव में धांधली और जनादेश के अपमान का आरोप लगाया।


पूर्व रीको निदेशक सुनील परिहार ने कहा कि "देश की जनता ने जिन उम्मीदों के साथ वोट दिया था, उन्हें छल कर सत्ता में बैठे लोग लोकतंत्र की मूल भावना को कुचल रहे हैं। यह अभियान आम जन को जागरूक करने और सच्चाई को सामने लाने का माध्यम है।"


प्रदेश कांग्रेस महासचिव ओमाराम मेघवाल ने कहा कि जब से केंद्र में मोदी सरकार बनी है तब से संवैधानिक संस्थाओं का दुरुपयोग और चुनाव आयोग की पारदर्शिता पर प्रश्न खड़े हुए है।


प्रधान मुकनसिंह राजपुरोहित ने कहां कि चुनाव आयोग केंद्र सरकार के इशारे पर वोट चोरी कर रहा है। लोकतंत्र की रक्षा के लिए इसे रोकने की आवश्यकता है।


बैठक में तय किया गया कि आगामी दिनों में मंडल, नगर, गांव-गांव जाकर जनजागरण रैलियों, नुक्कड़ सभाओं और पैदल मार्च के माध्यम से जनता को 'वोट चोर गद्दी छोड़ो' अभियान से जोड़ा जाएगा। साथ ही, सोशल मीडिया और अन्य प्रचार माध्यमों से भी अभियान को गति दी जाएगी।


कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष जाकिर हुसैन पठान, मंडल अध्यक्ष दौलत राम जी चौधरी, मंडल अध्यक्ष वागरम जी मेघवाल, मंडल अध्यक्ष रामचंद्र जी सुथार, पूर्व सरपंच माधोसिंह राजपुरोहित, सिवाना नगर अध्यक्ष चंदन सिंह राजपुरोहित, पंचायत समिति सदस्य में महिरामजी बिश्नोई, पंचायत समिति सदस्य हेमाराम जी सुथार, जेठाराम जी चौधरी वरिष्ठ कांग्रेसी, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष खीमाराम मेघवाल, अशोक कुमार सरपंच प्रतिनिधि मुठली, रामपुरा सरपंच अशोक चौधरी, पदम सिंह देवड़ा, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता अरुण व्यास, पूर्व पंचायत समिति सदस्य पुरुषोत्तम सोनी, मानसिंह  राखी, भंवर लाल  राजपुरोहित, वाग सिंह राजपुरोहित,रामकिशन  बिश्नोई, जगदीश कस्बा महेश नगर,विरमाराम  मेघवाल, एडवोकेट दिनेश कुमार, अजाराम मेघवाल, बाबूलाल माली,सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओ ने संबोधित किया। सभी ने एक स्वर में कहा कि जनभावनाओं के साथ विश्वासघात बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और इस संघर्ष को अंतिम मंज़िल तक पहुँचाया जाएगा।


इस अवसर पर राजीव गांधी ब्रिगेड कांग्रेस के जिलाध्यक्ष निजाम खान, करमा वास के पूर्व सरपंच मंगलाराम मेघवाल, घेवरचंद प्रजापत, टीकमचंद प्रजापत, अधिवक्ता महेंद्र माली, देवीसिंह राजगुरु सिलोर सहित कांग्रेस जन उपस्थित थे।