Ticker

10/recent/ticker-posts

राजस्थान सरकार हर पीड़ित व्यक्ति के साथ खड़ी है-भायल



  राजस्थान सरकार हर पीड़ित व्यक्ति के साथ खड़ी है-भायल



सिवाना विधायक हमीरसिंह भायल आज मेली गांव में आमजन से हुए रूबरू ,लोगो से जानी जनसमस्याएं.

सिवाना न्यूज अपडेट@मेली

    सिवाना विधायक हमीरसिंह भायल ने आज सहकारी दुर्घटना बीम योजना के तहत मेली गांव में आज कृषक श्रीमती भवरी देवी पत्नि जोग सिंह ओर कानकी देवी पत्नि बाबूलाल को 10 _10 लाख की राशि सहायता के रूप में दी.


 भायल ने बताया की राजस्थान की जन कल्याणकारी सरकार है हमेशा हर व्यक्ति के साथ खड़ी है समाज के अंतिम लाइन में खड़े  हर आदमी को भी मुख्यधारा में जोड़ने को लेकर हमेशा तैयार है. भायल ने बताया कि सहकारिता विभाग से हमेशा जुड़ते रहना चाहिए और समय पर ऋण लेना और देना करना चाहिए ताकि सभी को सहकारी बीमा का फायदा मिल सके ,सरकार द्वारा सिवाना क्षेत्र में खूब विकास के काम करवाए गए है और आने वाले नए बजट में भी सिवाना अग्रणी रहेगा ,ऐसा मुझे पूरा विश्वास है।


कार्यक्रम में ग्राम सेवा सहकारी समिति के अध्यक्ष,व्यवस्थापक,ऋण पर्यवेक्षक सहित गांव के गण माने लोगो की रही उपस्थिति।