Ticker

10/recent/ticker-posts

देवासी के सुरक्षा की मांग को लेकर सौपा ज्ञापन

 *रानीवाड़ा विधायक की सुरक्षा को लेकर मुख्यमंत्री व राज्यपाल के नाम देवासी समाज के लोग ज्ञापन देते हुए *


सिवाना न्यूज अपडेट@बालोतरा

राजस्थान की रानीवाड़ा विधानसभा से विधायक रतन देवासी के हाल ही में एक पोस्ट से राजनीतिक गलियारों में हलचल मच गई, उन्होंने X अकाउंट पर 22 सितंबर की मध्यरात्रि 1:43 बजे लिखा कि पिछले कई वर्षों से उनके परिवार को नुक्सान पहुंचाने की कोशिश की जा रही है, पोस्ट के द्वारा उन्होंने अपने आप व परिवार को असुरक्षित महसूस किया, वहीं देवासी समाज के लोग सरकार से सुरक्षा की मांग कर रहे हैं। देवासी समाज के लोगों में रौष देखा जा रहा है। राजस्थान के उपखंड मुख्यालय से लेकर जिला मुख्यालय तक ज्ञापन देते सुरक्षा की मांग कर रहे हैं। 


बालोतरा जिले के बिठुजा सरपंच किशन देवासी ने बताया कि पिछले कई वर्षों से रानीवाड़ा विधायक रतन देवासी द्वारा क्षेत्र भूमाफिया व नशीले पदार्थ जैसे ड्रग्स, स्मैक, एमडी सहित असामाजिक तत्वों के खिलाफ लिखा व सार्वजनिक मंचों से विरोध किया। रतन देवासी हमेशा गरीब, पीड़ित व शोषित समाज के हित में खड़े होकर आवाज उठाते है। जिस कारण कई  तस्करों, भूमाफियाओं व असामाजिक तत्वों के गठजोड़ को बर्दाश्त नहीं हुआ। 


सिवाना उपखण्ड़ क्षेत्र के मोहन देवासी थापन ने कहा कि  कुछ लोगों के द्वारा सोशल मीडिया सहित विभिन्न माध्यमों से ऑडियो और लिखित में चेतावनी भरी बातें प्रसारित की जा रही है। रतन देवासी के खिलाफ लगातार योजनाबद्ध तरीके से षड्यंत्र रचे जाने की आशंका है। जिसकी उच्च स्तरीय जांच करवाकर षड्यंत्रकारियों को चयनित करके उनका पर्दाफाश करें, दोषी पाए जाने पर कार्यवाही करें। रतन देवासी के लिए समाज हमेशा लड़ेगी। 


 बालोतरा जिला कलेक्ट्रेट को सौपे ज्ञापन के दौरान गेनाराम देवासी खारसा, मालाराम कुड़ी, जेठाराम बालोतरा, प्रतापराम गादेसरा,रामाराम भीम असाडा, संतोष कुड़ी, मदन तिरसिंगड़ी, भीमाराम जेरला, सांवलराम रेवाड़ा , गोरधन होटलू, विरमदेव किटनोद सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहें।