Ticker

10/recent/ticker-posts

*राष्ट्रीय एकता पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन*

 केंद्रीय संचार ब्यूरो, सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, भारत सरकार, सिरोही




 सिवाना न्यूज अपडेट@

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के केंद्रीय संचार ब्यूरो, सिरोही के द्वारा सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती के अवसर पर राष्ट्रीय एकता दिवस पर  एकता रैली,संगोष्ठी,शपथ व भाषण प्रतियोगिता के माध्यम से जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान सिवाना  में  किया गया। 

इस मौके पर कार्यवाहक प्राचार्य किशोर सिंह ने कहाॅ कि देश की एकता और अखंडता को बनाए रखने के लिए युवा पीढ़ी को राष्ट्रप्रेम,भाईचारे के समर्पित भाव से कार्य करने की आवश्यकता  बताया। 

ब्यूरो के प्रभारी अधिकारी फूलचंद गहलोत ने कहा कि स्वतंत्रता सेनानी सरदार वल्लभ भाई पटेल के 31 अक्टूबर को जन्मदिवस को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया जाता है। उन्होने पांच सौ से अधिक रियासतों को भारतीय संघ मे एकीकृत करने व देश की एकता एवं अखंडता को बनाए रखने मे  महत्वपूर्ण योगदान प्रदान किया। 

कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रीय एकता पर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया व पांच विजेता प्रतिभागियों को ब्यूरो की ओर से पुरूस्कृत कर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के अन्त मे एकता रैली का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान आईटीआई संस्थान के स्टाफगण  कैलाश कुमार, हैमन सिंह, मनजीत सिंह, सांवलराम, अनिल दास व दीपिका व विधार्थीगण उपस्थित रहे।