Ticker

10/recent/ticker-posts

ग्रामीण विकास को लेकर सेवा शिविरों का आयोजन

 राजस्थान सरकार ग्रामीण विकास को लेकर सेवा शिविरों का आयोजन कर रही है,भायल



सिवाना न्यूज अपडेट@

 बालोतरा जिला के सिवाना उपखण्ड़ क्षेत्र के कोटडी,नाल, ठाकर खेड़ा,मिठूडा में आयोजित राजस्थान सरकार ग्रामीण विकास सेवा शिविर का आयोजन में ग्रामीणों को मिला फायदा।

आयोजित ग्राम सेवा शिविरों में हमीर सिंह भायल विधायक सिवाना ने बताया कि राजस्थान सरकार ग्रामीण क्षेत्र की जनता की जरूरत,समस्याओं को लेकर गांवों में सेवा शिविरों का आयोजन करवाया जा रहा है,शिविरों में पेंशन,पशु बीमा,जीवन बीमा,फसल बीमा,अनुदान राशि ,तारबंदी योजना ,कृषि विभाग की योजनाओं ,स्वामित्व योजना के पट्टे ,बंटवारा राजस्व खातेदारी भूमि,विद्यालय भवन मरम्मत के प्रस्ताव,जल संरक्षण के लिए प्रस्ताव सहित कई प्रकार के कार्य शिविरों में किए जा रहे ह।

भायल ने बताया कि शिविरों से आमजन को राहत मिल रही है,शिविर ग्रामीणों के लिए वरदान साबित हो रहे है ,आज के शिविरों में लोगों को जनकल्याण कारी योजनाओं से अवगत करवाया,विभाग वार सभी अधिकारियों से चर्चा की ओर किए गए कार्यों का प्रतिवेदन लिया ओर स्पष्ट रूप से अधिकारियों को विभाग वार निर्देश भी दिया कि आमजन का कार्य ज्यादा से ज्यादा इन शिविरों में किया जाए।