Ticker

10/recent/ticker-posts

राजस्थान सरकार 2 वर्ष का कार्यकाल एतिहासिक ,भायल

 


    आज सुशासन पखवाड़ा के तहत सिवाना विधान सभा क्षेत्र का रथ ग्राम पंचायत करमा वास में पहुंचने पर स्वागत ,अभिन्नदन किया गया 

सिवाना न्यूज अपडेट@करमावास

  राजस्थान सरकार के 2 वर्ष कार्यकाल की उपलब्धियों को लेकर आमजन तक सरकार के योजनाओं,किए गए कार्यों को लेकर विधान सभा वार रथ यात्र प्रस्तावित की गई है,जिसमे आज सिवाना विधान सभा क्षेत्र का प्रोग्राम पंचायत समिति समदड़ी के ग्राम पंचायत करमा वास में आयोजित हुआ।

इस दौरान हमीर सिंह भायल विधायक सिवाना ने उपस्थिति जनता को संबोधित करने से पहले रथ की पूजा करके स्वागत किया गया, बताया कि राजस्थान की भजन लाल सरकार द्वार विगत 2 वर्षों में जो काम किया गया है वो एतिहासिक है,उसमें भी सिवाना विधान सभा के लिए आजादी के बाद प्रथम बार रोड स्ट्रक्चर ऐसा खाद हुआ है जिसमें पूरी विधान सभा क्षेत्र को डबल लेन सड़क मिली है,राजस्व गांवों को पक्के सड़क मार्गों से जोड़ा गया है,राजस्थान सरकार के प्रथम छह माही बजट में भी सिवाना को अतिरिक्त बजट जारी किया गया है जो आज धरातल पर प्रगति के पथ पर है,रथ में आमजन द्वारा सुझाव भी गेट जा सकते है,पूरे पखवाड़े में हर गांव तक जन कल्याण कारी योजनाओं की जानकारी ,सुझाव लिए जाएंगे।






सुभद्रा माता परिसर करमा वास में स्थानीय उप खंड अधिकारी ,विकास अधिकारी , विभाग वार कर्मचारी,पूर्व विधायक  कान सिंह कोटड़ी,भाजपांडल अध्यक्ष  देवेंद्र बोराना,स्थानीय सरपंच सहित आस पड़ोस के सरपंच और आमजन उपस्थित रहे।