Ticker

10/recent/ticker-posts

सिवाना के मिनी माउंट का विकास करना मेरा सपना है- भायल

 

 छप्पन की पहाड़ियों में सुप्रसिद्ध विख्यात हल्देश्वर महादेव मंदिर की तलहटी गांव पीपलून में ईको ट्यूरिज्म के तहत विकास कार्य की रखी आधार शिला 




सिवाना न्यूज अपडेट@सिवाना

    छप्पन की पहाड़ियों में सुप्रसिद्ध विख्यात हल्देश्वर महादेव मंदिर की तलहटी गांव पीपलून में ईको ट्यूरिज्म के तहत विकास कार्य की आधार शिला रखते हुए श्री हमीर सिंह भायल ने बताया कि हल्देवर मंदिर लाखों लोगों की आस्था का केंद्र है,मेरे भी आराध्य देव होने से मैने मन में यह विचार किया था कि मन्दिर को माउंट आबू की तर्ज पर विकसित करूंगा।

बताया कि आज राजस्थान सरकार के माननीय मुख्यमंत्री  द्वारा बजट घोषणा करके आमजन के साथ मुझे बहुत बड़ा तोहफा दिया है,यह पहाड़ पूरी तरह से वन क्षेत्र होने से इसके विकास को लेकर वन विभाग ही एक उपयुक्त कार्यकारी संस्था है मैने अभी स्थानीय विधायक निधि से भी कार्यों को लेकर वन विभाग को 20 लाख की राशि खर्च करने को लेकर अनुशंसा की है जिससे भव्य द्वार के साथ प्रमुख प्लेटफार्म का निर्माण किया जाएगा,हालांकि कई बार जानकारी के अभाव में लोगों ओर बुद्धिजीवी लोगों द्वारा आरोप प्रत्यारोप भी लगाए गए लेकिन बिना अवरोध के मैं इस मंदिर परिसर का विकास करने को लेकर तत्पर हु।

     बरसात के समय लाखों लोगों का जमावड़ा होता है,इको ट्यूरिज्म के तहत विकास करने से जनता को सभी प्रकार की सुविधाएं मिलेगी अभी वन विभाग द्वारा मुख्य द्वार के साथ जन सुविधाएं,सड़क निर्माण ,रेस्ट हेतु टीन शेड जैसे काम प्रमुखता से लिए गए है।

विधायक के निजी सहायक कोज सिंह ने बताया कि हल्देश्वर मंदिर विकास को लेकर माननीय विधायक 2013 से प्रयासरत है जिसका ही परिणाम आज का शिलान्यास  है आने वाले समय में सिवाना दुर्ग की तलहटी ओर हल्देश्वर पहाड़ी की तलहटी में सिवाना के इतिहास को संजोकर दो पनोरमा निर्माण किया जाएगा,जिसमें विधायक दिन रात प्रयास कर रहे है। बताया कि इस कार्यक्रम से पूर्व सिवाना मुख्य बस स्टैंड से वन विभाग द्वारा जन जागरूकता दौड़ का आयोजन करवाया जिसको विधायक  हमीर सिंह भायल ने हरीझंडी दिखाकर रवाना किया गया

     शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान  उप खंड अधिकारी सिवाना , उप वन संरक्षक बाड़मेर बालोतरा,क्षेत्रीय वन अधिकारी, वीर सिंह सेला,जेठू सिंह तेलवाड़ा,कल्याण सिंह,रूप सिंह,बंशी लाल,गणपत सिंह,जितेंद्र सिंह और वन विभाग के कर्मचारी उपस्थित रहे।