Ticker

10/recent/ticker-posts

*किसान की बेटी झम्मू बनेगी वेटरनरी डॉक्टर*

 *किसान की बेटी झम्मू बनेगी वेटरनरी डॉक्टर*



सिवाना न्यूज अपडेट@बाड़मेर

खारिया तला (बाड़मेर)गांव खारिया तला की होनहार बेटी झम्मू गोदारा, किसान पूनमाराम  गोदारा की पुत्री ने अपनी मेहनत और लगन से बड़ी सफलता हासिल की है।

किसान परिवार से संबंध रखने वाली बेटी झम्मू ने पहले ही राउंड में COLLEGE OF VETERINARY SCIENCES & A.H, TRIPURA में प्रवेश प्राप्त कर अपने गांव परिवार और क्षेत्र का नाम गौरवान्वित किया है।झम्मू ने अपनी सफलता का श्रेय अपने पिता पूनमाराम जी गोदारा, माता बाली देवी,चाचा नारायण राम जी और पूरे परिवार को दिया। उन्होंने कहा कि परिवार का सतत मार्गदर्शन और विश्वास ही उनके आगे बढ़ने की प्रेरणा रहा। साथ ही उन्होंने अपने गुरुजनों और विद्यालय का भी धन्यवाद किया,जिन्होंने उन्हें शिक्षा के साथ अनुशासन और सकारात्मक सोच की सीख दी।

झम्मू की प्रारंभिक शिक्षा गायत्री सीनियर सेकेंडरी स्कूल,भीमड़ा से हुई जहाँ से उन्होंने मजबूत शैक्षिक नींव रखी। शिक्षकों ने बताया कि झम्मू शुरू से ही मेहनती और आत्मविश्वासी छात्रा रही है।गांव में झम्मू की इस उपलब्धि से खुशी की लहर दौड़ गई है।ग्रामीणों ने सफलता का जश्न मनाया और उन्हें शुभकामनाएँ दीं। स्थानीय शिक्षकों ने कहा कि झम्मू ने साबित कर दिया कि ग्रामीण परिवेश में रहकर भी अगर मन में दृढ़ निश्चय और मेहनत हो, तो कोई लक्ष्य असंभव नहीं।गांव के बुजुर्गों ने कहा कि किसान परिवार की बेटी का डॉक्टर बनना न केवल परिवार बल्कि पूरे समाज की प्रतिष्ठा बढ़ाने वाला कदम है। झम्मू अब वेटरनरी क्षेत्र में सेवा करते हुए समाज में नई दिशा देने का संकल्प रखती हैं।