116 आचार्य दीदी नेविभिन्न विषयों का लिया प्रशिक्षण
सिवाना न्यूज अपडेट@बालोतरा
आदर्श शिक्षण संस्थान बालोतरा की ओर से आदर्श विद्या मंदिर उच्च माध्यमिक माजीवाला में जिला स्तरीय आचार्य विषय प्रशिक्षण वर्ग 24 से 26 अक्टूबर तक सफलतापूर्वक आयोजित हुआ. प्रशिक्षण वर्ग में बालोतरा जिले के 13 विद्यालयों से कुल 116 आचार्य-दीदी ने सहभागिता की। दस प्रशिक्षकों द्वारा विषयवार प्रशिक्षण प्रदान किया गया।
आदर्श विद्या मन्दिर माध्यमिक सिवाना के आचार्यो की इस वर्ग में अच्छी सहभागिता रही. इस वर्ग में आचार्य केसरीमल , हर्ष सोनी , दिव्या शर्मा व प्रियंका परमार ने इस वर्ग के अनुभव सभी के समक्ष साझा किए ।
इस तीन दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग का उद्घाटन एवं समापन समारोह जोधपुर प्रांत सह निरीक्षक व बालोतरा जिला सचिव भगवत दान के सानिध्य सम्पन्न हुआ।
भगवत दान ने अपने संबोधन में कहा कि शिक्षण कार्य प्रभावी बनाने के लिए आचार्य का स्वयं का विकास भी महत्वपूर्ण है। यहां से जो नवीन तकनीकी को ग्रहण की है उसे अपने शिक्षण कार्य में उपयोग में लाएं।
उन्होंने प्रशिक्षण वर्ग की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन न केवल शिक्षकों की कार्यकुशलता बढ़ाते हैं, बल्कि व्यक्तित्व विकास भी होता है।
प्रशिक्षण के दौरान प्रमुख प्रशिक्षकों में प्रांतीय अंग्रेजी भाषा प्रशिक्षण टोली सदस्य अवतार नारायण सिंह, प्रांत वैदिक गणित प्रमुख भागीरथ जांगिड़, प्रांत आईसीटी प्रमुख मुकेश राखेचा, पूर्व छात्र परिषद जिला प्रमुख सतीश व्यास आदि ने विषयवार मार्गदर्शन दिया। समापन कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में विद्यालय व्यवस्थापक कमल किशोर रांकावत, विभिन्न विद्यालयों के प्रधानाचार्य उपस्थित रहे।

Social Plugin